झारखंड: दीपक प्रकाश को किया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को दीपक प्रकाश को झारखंड पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। अब्दुल खादर हाजी को लक्षद्वीप प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।


दीपक प्रकाश झारखंड में प्रदेश भाजपा महासचिव थे और उनकी पदोन्नति ऐसे समय में हुई है जब बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता बनाया गया है । भाजपा हाल ही में झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के हाथों पराजित हुई थी और उसे राज्य में सत्ता गंवानी पड़ी थी। वहीं, अब्दुल खादर हाजी को लक्षद्वीप प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया।